back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के सोपोर से 1 आतंकी और आतंकवादियों का 1 सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में एक सक्रिय आतंकी और आतंवादियों को एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि सोपोर के निंगली इलाके में आतंकवादी की मौजूदगी के संबंध में विशिष्ट इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस, सेना के 52 आरआर और सीआरपीएफ के 177 बीएन द्वारा एक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पुलिस ने कहा, तलाशी अभियान के दौरान, आतंकवादी और उसके सहयोगी को तलाशी दल ने चुनौती दी, हालांकि उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क खोज दल ने उन्हें चतुराई से पकड़ लिया। सक्रिय आतंकवादी की पहचान काबू मोहल्ला अरमपोरा सोपोर निवासी तौफीक काबू के रूप में हुई है, जबकि एक आतंकवादी सहयोगी की पहचान तकियाबल सोपोर निवासी बिलाल अहमद कालू के रूप में की गई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵