back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कल बंद रहेंगी Railway की ऑनलाइन सेवाएं; इतने बजे से टिकट बुकिंग भी नहीं कर पाएंगे, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

Railway Reservation: उत्तर रेलवे ने जानकारी दी है कि रेलवे की दिल्ली पीआरएस सर्विस 4.30 घंटे बंद रहेगी। इस अवधि में टिकट रिजर्वेशन, कैंसिलेशन, चार्टिंग, इंटरनेट बुकिंग और ईडीआर सेवा बंद रहेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय रेल 24 घंटे काम करती रहती है। इस कारण रेलवे को मेंटेनेंस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड से जुड़े काम करने का समय नहीं मिलता। मेंटेनेंस के काम के लिए रेलवे बीच-बीच में ब्लॉक लेता है। ऐसा ही 12 और 13 अप्रैल की आधी रात को होगा। उत्तर रेलवे ने बताया कि इस दौरान रेलवे की दिल्ली पीआरएस सर्विस 11.45 बजे से सुबह 04.15 बजे तक बंद रहेगी। इस 4.30 घंटों के दौरान टिकट रिजर्वेशन, कैंसिलेशन, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 एवं काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग और ईडीआर सर्विस नहीं काम करेगी।

समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

भीषण गर्मी के दौरान टिकट की मारामारी और अधिक भीड़ से यात्रियों को बचाने के लिए भारतीय रेल ने समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। चेन्नई में एगमोर से नागरकॉइल सेक्टर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलेंगी। सेंट्रल रेलवे ने भी 16 अतिरिक्त वीकली समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है, जो मुंबई से करीमनगर के बीच चलेंगी। आठ अप्रैल से समर स्पेशल ट्रेन 01067 के लिए बुकिंग भी चालू है।

सेंट्रल रेलवे चलाएगा 156 विशेष ट्रेनें

सेंट्रल रेलवे द्वारा 156 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये रेल गाड़ियां मुंबई-वाराणसी, मुंबई-दानापुर, मुंबई-समस्तीपुर, मुंबई-प्रयागराज, मुंबई-गोरखपुर रूट पर चलेंगी। ट्रेन नंबर 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी वीकली स्पेशल ट्रेन 26 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 01409/01410 लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी)-दानापुर बाय-वीकली स्पेशल ट्रेन 52 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 01045/01046 एलटीटी-प्रयागराज सुपरफास्ट एसी वीकली स्पेशल, ट्रेन नंबर 01043/01044 एलटीटी समस्तीपुर वीकली स्पेशल और 01123/01124 एलटीटी-गोरखपुर वीकली स्पेशल 26-26 फेरे लगाएंगी।

ईस्टर्न रेलवे चलाएगी ये ट्रेनें

ईस्टर्न रेलवे सियालदाह-जागी रोड के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 03105 सियालदाह-जागी रोड ट्रेन 12 अप्रैल को हर शुक्रवार से 28 जून तक चलेगी। वापसी में 03106 जागी रोड-सियालदाह 13 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। इसके अलावा ईस्टर्न रेलवे हावड़ा-रक्सौल के बीच भी ट्रेन चलाएगा, जिसके ट्रेन नंबर 03043/03044 हैं।

कोंकण रेलवे का क्या बंदोबस्त?

कोंकण रेलवे भी कुछ समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। सारी ट्रेनें सेंट्रल रेलवे के साथ समन्वय में चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 01463/01464 लोकमान्य तिलक (टी)-कोचुवेली-लोकमान्य तिलक (टी) स्पेशल (वीकली) भी चलेगी। यह थाणे, पनवेल, रोहा, चिपलुन, रत्नागिरी, कनकावली, सिंधुदुर्ग, मडगांव जंक्शन, कुमटा, कुंडापुरा, उडुपी, मंगलुरू जंक्शन, कसरगोड, कन्नूर, कालीकट, तिरूर, शोरानूर जंक्शन, थ्रिसूर, अर्नाकुलम टाउन, कोट्टयम, तिरुवल्ला, चेंगान्नूर, कयनकुलम और कोल्लम जंक्शन पर हॉल्ट लेगी।

समर स्पेशल ट्रेनों की यहां हर डिटेल

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर कंप्यूटराइज रिजर्वेशन सेंटर से टिकट बुक करा सकते हैं। स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग और रूट आदि से जुड़ी अधिक जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस एप पर जाकर ले सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...