back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आबकारी घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई, क्या मिलेगी बेल ?

गिरफ्तारी के बाद से 16 महीने से जेल में रह रहे हैं मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत को लेकर सुनवाई हो रही है। केस में बेल के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में केस दर्ज कराया है। फरवरी 2023 में गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने 16 महीने जेल में गुजारे हैं।

दरअसल दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने गवर्नर वीके सक्सेना को एक रिपोर्ट दी थी जिसमें कहा गया था कि मनीष सिसोदिया ने पंजाब के इलेक्शन में फंडिग के लिए शराब बेचने के लाइसेंस दिए थे।इसके बाद 26 फरवरी 2023 को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया को CBI ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद इनके खिलाफ एक FIR दर्ज की गई।

9 मार्च को CBI ने मनीष को किया था गिरफ्तार

CBI की गिरफ्तारी के बाद मनीष को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 मार्च को ED ने गिरफ्तार कर लिया था। मनीष के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेता सतेन्द्र जैन को भी करप्शन चार्ज लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद दोनों ने 28 फरवरी 2023 को इस्तीफा दे दिया था। 30 अक्टूबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मामलों में मनीष को बेल देने से मना कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि सिसोदिया फिर से बेल की अर्जी दे सकते हैं।

ट्रायल कोर्ट ने 30 अप्रैल 2024 को अर्जी की रद्द

30 अप्रैल 2024 को सिसोदिया की जमानत अर्जी ट्रायल कोर्ट में फिर से रद्द कर दी गई। इसके बाद हाई कोर्ट ने भी अर्जी को रद्द कर दिया। मनीष को 16 महीनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

4 जून 2024 को फिर से अर्जी रद्द

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 4 जून 2024 को भी मनीष की बेल अर्जी को रिवाइव करने के आवेदन को रद्द कर दिया। इस आदेश में कहा गया कि ED और CBI की चार्जशीट दाखिल होने तक इंतजार किया जाए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

 

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵