सिलीगुड़ी, 27 जून (हि. स.)। सिलीगुड़ी टाउन तृणमूल छात्र परिषद ने ‘मां किचन’ के माध्यम से रविवार को सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क में जरूरतमंदों में खाद्य सामग्रियां वितरित किया। वहीं, सिलीगुड़ी नगर निगम के सफाई कर्मियों को दैनिक जरूरतों की सामग्रियां भी सौंपी गई। इस दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन गौतम देव, प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य तथा दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन सरकार, मेडिकल कॉलेज के डीन डाॅक्टर संदीपन सेनगुप्त समेत अन्य लोग उपस्थित थे। कोरोना के इस महामारी में सिलीगुड़ी टाउन तृणमूल छात्र परिषद की इस पहल को गौतम देव ने सराहनीय कदम बताया। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/गंगा





