back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal: महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले संदेशखाली के डॉन शाहजहां शेख की अकड़ हुई कमजोर, रोते हुए वीडियो वायरल

Shahjahan Sheikh: दरअसल शाहजहां शेख का यह वीडियो कोर्ट से आते वक्त उसके पुलिस वैन में बैठे समय का है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल उत्तर 24 परगना जिले में शाहजहां शेख के महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और स्थानीय लोगों की जमीन हड़पने का मामला खूब सुर्खियों में रहा। काफी दवाब पड़ने के बाद शाहजहां शेख को 29 फरवरी 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी तो शाहजहां शेख काफी अकड़ के साथ चलता हुआ दिखाई दे रहा था। कोर्ट में पेशी को जाते हुए उसने उंगली उठाते हुए लोगों को कुछ इशारा भी किया था। लेकिन अब उसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमे वह रोते हुए नजर आ रहा है।

काफी वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल शाहजहां शेख का यह वीडियो कोर्ट से आते वक्त उसके पुलिस वैन में बैठे समय का है। उस समय उसके समर्थक और परिवार के लोग भी बाहर मौजूद होते हैं। जैसे ही शाहजहां शेख की नजर बाहर खड़ी अपनी छोटी बेटी पर पड़ती है तो उसके आंसू निकल आते हैं। वह रोना शुरू कर देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

भाजपा ने शाहजहां शेख के रोते हुए वायरल वीडियो पर तंज कसा

वहीं भाजपा ने शाहजहां शेख के रोते हुए इस वायरल वीडियो पर तंज कसा है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा इसका स्वैग गायब हो गया है। ममता बनर्जी का पोस्टर बॉय, रेपिस्ट शाहजहां शेख एक छोटे बच्चे की तरह रो रहा है। अमित मालवीय ने आगे कहा कि जब कानून शिकंजे में आएगा तो उसको बचाने कोई नहीं आएगा। यहां तक कि ममता बनर्जी भी नहीं। वह अपने मंत्रियों को भी नहीं बचा सकी। घड़ी चल रही है।

बंगाल पुलिस ने फरवरी को गिरफ्तार किया था

शाहजहां शेख टीएमसी का एक बड़ा नेता था और उसका संदेशखाली में बड़ा खौफ चलता था। वह संदेशखाली से टीएमसी अध्यक्ष भी रह चुका है। वह मीडिया की सुर्खियों में पहली बार उस समय आया था, जब 5 जनवरी 2024 को ईडी की टीम उसके घर बंगाल राशन वितरण घोटाला मामले में पूछताछ करने के लिए पहुंची थी। लेकिन उसने अपने समर्थकों की भीड़ को बुलाकर ईडी की टीम पर हमला करवा दिया था। इसके बाद ईडी ने लगातार पूछताछ के लिए उसे समन भेजा। लेकिन ईडी की टीम पर हमला करवाकर वह फरार हो गया था। बंगाल पुलिस ने उसे 55 दिनों के बाद फरवरी 2024 को गिरफ्तार किया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...