back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

INDIA Alliance: Congress की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं होगी TMC, सीट शेयरिंग पर मचा बवाल

Kolkata: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं होगी। यात्रा के 27 जनवरी को पश्चिम बंगाल पहुंचने का कार्यक्रम है।

कोलकाता, हि.स.। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं होगी। यात्रा के 27 जनवरी को पश्चिम बंगाल पहुंचने का कार्यक्रम है। बंगाल में यह यात्रा 5 दिनों तक चलेगी लेकिन इसमें इंडी गठबंधन के हिस्से के रूप में तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं होगी।

सीट शेयरिंग का है सब खेल

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि फिलहाल कांग्रेस के साथ किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि गठबंधन पर फैसला नहीं हो पाया है। कांग्रेस सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। जब तक सीट शेयरिंग का फार्मूला साफ नहीं होगा तब तक इसमें शामिल नहीं हुआ जाएगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने की अपील

दरअसल भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन में शामिल दलों के प्रमुखों को पत्र लिखकर अपील की है। ऐसा ही पत्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी लिखा गया है।

दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पा रही

सूत्रों ने बताया कि बंगाल में मालदा दक्षिण और बहरमपुर की दो सीटें छोड़ कर तृणमूल राज्य की बाकी 40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। कांग्रेस को केवल दो सीटें मंजूर नहीं हैं जिसे लेकर दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पा रही है।

CM नीतीश कुमार ने भी संयोजक पद ठुकराया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित संयोजक के पद को अस्वीकार किया है। उनकी नजर प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी पर है, लेकिन यह इतना आसान दिखता नजर नहीं आ रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी पर नाराजगी जताई थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵