back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP VS TMC: बंगाल में केंद्रीय मंत्री की पथसभा में बमबाजी, BJP ने TMC पर लगाया हमले का आरोप

Kolkata: पश्चिम बंगाल में BJPऔर TMC के बीच तनाव थमने का नाम ही नहीं ले रहा। मंगलवार को दिनहाटा में केंद्रीय नेता माफुजा खातून की पथसभा में बमबाजी हुई। BJP ने इसका आरोप TMC पर लगाया।

कोलकाता, हि.स.। पश्चिम बंगाल के दिनहाटा के ब्लॉक-2 के नाजिरहाट बाजार में BJP के OBC मोर्चा की केंद्रीय नेता माफुजा खातून की पथसभा में मंगलवार शाम बमबाजी हुई। इस दौरान गाड़ियों में भी जमके तोड़फोड़ हुई। BJP की ओर से स्थानीय TMC कार्यकर्ताओं पर बम फेंकने का आरोप लगाया गया है। हालांकि स्थानीय TMC नेतृत्व ने BJP पर ही उनकी सभा में बवाल करने का आरोप लगाया। घटना को लेकर इलाके में काफी तनाव है।

भाजपा ने तृणमूल पर लगाया आरोप

कूचबिहार जिला BJP सचिव अजय रॉय ने कहा कि उनकी पूर्व घोषित पथासभ मंगलवार शाम नाजिरहाट बाजार में हो रही थी। वहां OBC मोर्चा की केंद्रीय नेता माफुजा खातून बोल रही थीं। तभी TMC के उपद्रवियों के एक समूह ने पथसभा पर हमला कर दिया और मौजूद गाड़ियों में जमके तोड़फोड़ किया। अजय रॉय ने यह भी दावा किया कि TMC समर्थित उपद्रवियों के उत्पात में कई BJP कार्यकर्ता-समर्थक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

TMC ने भी बदले में BJP पर लगाए आरोप

हालांकि, BJP के इस आरोप को TMC खेमे ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। TMC के अध्यक्ष दीपक भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आने पर BJP ये नाटक करती है। उन्होंने कहा कि कूचबिहार जिला TMC के आदेश पर उन्होंने नाजिरहाट बाजार में एक पथसभा की। इस दौरान TMC के लोगों ने उनकी पथसभा में खलल डालने की कोशिश की। दीपक भट्टाचार्य ने कहा कि कुछ लोग बाजार आए और भड़काऊ बातें शुरू कर दी। इसके बाद हमारे पथसभा पर हमला कर दिया। हमने मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। 

ममता बनर्जी VS शुभेंदू अधिकारी

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की TMC और शुभेंदू अधिकारी की BJP में हमेशा तीखी तकरार देखी गई है। दोनों नेताओं में 36 का आंकड़ा है। विधानसभा चुनाव 2021 में शुभेंदू अधिकारी ने जनसंबोधन में ममता बनर्जी को चैलेंज दिया था। तब उन्होंने कहा था कि “नंदीग्राम विधानसभा सीट अगर वो हार गए तो वो राजनीति छोड़ देंगे।” विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद शुभेंदू अधिकारी ने शानदार जीत दर्ज की थी। ममता बनर्जी भी इसी सीट से लड़ी थीं लेकिन इसमें उनकी बहुत बुरी हार हुई। इसके बाद उन्होंने BJP पर वोट चोरी का आरोप लगाया। नंदीग्राम पश्चिम बंगाल की हॉट सीट है, जहां हमेशा से ही कांटें की टक्कर नजर आई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें से तमलुक विधानसभा सीट का अपना महत्व है। यह एक सामान्य सीट है...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵