back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल में 12 महिलाओं को लोकसभा टिकट दे सकती है BJP: सूत्र

Kolkata: BJP की पश्चिम बंगाल इकाई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 सीटों में से कम से कम 12 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का लक्ष्य रखा है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, हि.स.। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 सीटों में से कम से कम 12 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का लक्ष्य रखा है। सोमवार को पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

33 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारना है

भाजपा राज्य समिति के एक सदस्य ने बताया, “आदर्श स्थिति यह होगी कि हम 42 लोकसभा सीटों में से 14 पर महिला उम्मीदवारों को नामांकित कर सकें, यह देखते हुए कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पार्टी का लक्ष्य कम से कम 33 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारना है। अगर ऐसा नहीं होता है तो भी इस बार हमारा लक्ष्य राज्य की कम से कम 12 लोकसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को नामांकित करना है।”

2019 में भाजपा ने 5 महिला उम्मीदवार उतारे

यदि ऐसा होता है तो यह संख्या 2019 के आम चुनावों में पार्टी की ओर से मैदान में उतारी गई महिलाओं की संख्या से काफी अधिक होगी। 2019 में भाजपा ने 5 महिला उम्मीदवार उतारे, इनमें से 2 लॉकेट चटर्जी और देवश्री चौधरी निर्वाचित हुईं। चौधरी मई 2019 से जुलाई 2021 तक केंद्र में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रह चुकी हैं।

महिला प्रवक्ताओं को भी मैदान में उतारा जा सकता है

भाजपा सूत्रों ने यह भी बताया कि पार्टी के कुछ प्रमुख चेहरे जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधान सभा के सदस्य हैं और साथ ही कुछ मुखर महिला प्रवक्ताओं को भी मैदान में उतारा जा सकता है। इस मुद्दे पर अधिक जानकारी दिए बिना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “उम्मीदवार के चयन के लिए अभी बहुत समय है और इस संबंध में अंतिम निर्णय हमारे केंद्रीय नेतृत्व को करना है। हालांकि हमारी पार्टी का रुख हमेशा महिला नेतृत्व को आगे लाने का रहा है।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...