देहरादून, 01 जून (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल महानगर इकाई ने कोरोना काल में सेवा कार्य प्रारंभ किया है। अध्यक्ष दीपक रावत ने मंगलवार को बताया कि घंटाघर, मुख्य डाकघर तथा आसपास की दुकानों को सेनेटाइज किया गया। भविष्य में उत्तराखंड क्रांति दल महानगर द्वारा संपूर्ण देहरादून के वार्डों को सेनेटाइज किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती




