back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सल्टः 80 साल के बुजुर्गों को पोस्टल बैलेट की सुविधा

अल्मोड़ा, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक आयु के), दिव्यांग मतदाताओं व कोविड-19 के संदिग्ध एवं प्रभावित व्यक्तियों को स्वेच्छा के आधार पर डाक मतपत्र से मताधिकार की सुविधा प्रदान की है। ऐसे लोगों को उनके घर पर ही मतदान का प्रयोग करवाया जाएगा। उन्होने बताया कि इसके लिए 30 मतदान टीमों का गठन किया गया है। चार टीमों को रिजर्व में रखा गया है। प्रत्येक टीम में मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, 1 सुरक्षाकर्मी, 1 माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं। यह टीमें 5 अप्रैल से प्रारूप-12घ में आवेदन करने वाले चिह्नित व्यक्तियों के घर-घर जाकर मतदान प्रकिया सम्पन्न कराएंगी। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ानेने के उद्देश्य से स्वीप कोर कमेटी की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में ली। उन्होंने निर्देश दिये कि उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जरूरी जागरुकता कार्यक्रम के अलावा मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद जोशी/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...