back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttarkashi Tunnel: PM मोदी सिलक्यारा रेस्क्यू का लगातार ले रहे अपडेट, पांचवीं बार मुख्यमंत्री धामी को किया फोन

Dehradun: PM मोदी उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों का अपडेट ले रहे हैं। PM आज पांचवीं बार उत्तराखंड के CMको फोन कर जानकारी ली।

देहरादून, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों का लगातार अपडेट ले रहे हैं। प्रधानमंत्री आज पांचवीं बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को फोन कर आवश्यक आपूर्ति की जानकारी ली।

CM पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री से बातचीत की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फोन पर बात कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और उन्हें सकुशल बाहर निकालने के लिए चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली।

CM ने प्रधानमंत्री को बचाव कार्यों से कराया अवगत

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय के साथ संचालित बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान उन्हें गत 24 घंटों में हुई सकारात्मक प्रगति और श्रमिकों व उनके परिजनों की बातचीत से बढ़े मनोबल की भी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री का निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है। जो हम सभी को पूरी ताकत से श्रमिक भाइयों को शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नित नई उर्जा प्रदान करता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...