back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाही स्नान पर भी गुप्ता बंधुओं ने दिखाई दबंगई

हरिद्वार, 14 अप्रैल (हि.स.)। कुंभ में शाही स्नान के दिन गुप्ता बंधुओं के खुलेआम पुलिसकर्मियों को धमकाने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड के औली में अपने बेटों की शादी कर चर्चाओं में आए साउथ अफ्रीका के उद्योगपति गुप्ता बंधु इससे पहले 13 अप्रैल को अपनी कार के काफिले को जीरो जोन तक ले जाने में चर्चाओं में आए थे। दरअसल, गुप्ता बंधु निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद महाराज के काफिले के साथ हरकी पैड़ी पर शाही स्नान के लिए पहुंचे थे। शाही स्नान के बाद पुलिस प्रशासन ने साधु-संतों और उनके भक्तों के वापस जाने के लिए एक व्यवस्था कर रखी थी। लेकिन गुप्ता बंधु चाहते थे कि वह हरकी पैड़ी से सीधे अपने होटल में चले जाएं। गुप्ता बंधु कौन हैं, भले ही यह पुलिस के बड़े अधिकारी जानते हों लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को इस बात से कोई लेना-देना नहीं था। पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी करते हुए उन्हें नियमों का पालन करने की सलाह दी। लेकिन गुप्ता बंधु पुलिसकर्मियों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो गये। हरकी पैड़ी चौकी के पास गुप्ता बंधु का परिवार सीधे अपने होटल जाने की जिद पर अड़े थे और पुलिसकर्मियों को धमकाते रहे। लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें ऐसा करने नहीं देना चाहते थे। गुप्ता बंधु परिवार के एक सदस्य ने पुलिसकर्मी को बताया कि आपके आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल भी हमें भाई साहब कह कर बुलाते हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से टस से मस नहीं हुए। बहरहाल, कहासुनी के बाद गुप्ता परिवार होटल जाने में कामयाब हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

गोवा अग्निकांड: बर्च नाइटक्लब के को-ओनर अजय गुप्ता का पहला बयान, कहा- ‘मैं सिर्फ स्लीपिंग पार्टनर हूं’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गोवा के रोमियो लेन में स्थित नाइटक्लब 'बर्च' के मालिकों में से एक अजय गुप्ता का अग्निकांड के...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...