देहरादून, 09 अप्रैल (हि.स.)। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम में आठ शिकायती आवेदन आए। इसमें शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने, मानचित्र नक्शे की जांच, सामुदायिक भवन के लिए भूमि की मांग, न्यायालय में लम्बित भू-दुरुस्ती, कोरोना जांच, शराब का ठेका हटाने तथा विधवा पेंशन संबंधित रहा। इस दौरान सभी शिकायतों का दूर करने को लेकर विभागीय अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश




