a-sense-of-love-is-the-foundation-of-a-happy-family-dr-raje-singh-negi
a-sense-of-love-is-the-foundation-of-a-happy-family-dr-raje-singh-negi

प्रेम का भाव सुखी परिवार की नींव: डॉ राजे सिंह नेगी

ऋषिकेश,15 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना ने संयुक्त परिवार की अहमियत समझाने का काम किया है। संकट के समय कोरोना संक्रमित होने पर लोग परिवार और रिश्तों की कीमत समझने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर डॉ नेगी ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि परिवार में समरसता व सामंजस्य बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम एक-दूसरे के प्रति सकारात्मक भाव बनाए रखें। एक-दूसरे की बुराइयों को देखने की बजाय उनके गुणों को देखें। सबका भला और विकास भारत का आध्यात्मिक भाव है। इसकी शुरुआत परिवार से ही होती है। जो व्यक्ति परिवार के लिए अच्छा नही होता वो समाज के लिए भी कभी भी बेहतर इंसान साबित नही हो पाता। विकास के दौर में परिवार की अवधारणा भले ही बदल गई हो, मगर परिवारिकता का जो आनंद है, उसे बचाए रखना चाहिए। मजबूत राष्ट्र का निर्माण सुखी परिवार से ही होता है। प्रेम का भाव सुखी परिवार की नींव है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in