back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gyanvapi Case: SC के आदेश पर कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी परिसर के सील वजूखाने की शांतिपूर्ण हुई सफाई

Varanasi: हिंदू पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को पुलिस-प्रशासन के सामने कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी परिसर के सील वजूखाने की सफाई की गई।

वाराणसी, हि.स.। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी परिसर के सील वजूखाने की सफाई की गई। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की देखरेख में वजूखाने की सफाई हुई, जिसमें करीब पौने तीन घंटे लगे। वजूखाने का पानी तीन जेट पम्प से निकाले जाने के बाद जिंदा मछलियां प्रतिवादी पक्ष अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के पदाधिकारियों को सौंप दी गईं।

पुलिस-प्रशासन के सामने हुई प्रशासन

अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी नगर निगम के सफाई कर्मियों की टीम ने वजूखाने की सफाई की और चूने का भी छिड़काव किया। सफाई का कार्य सुबह 09 बजे से पूर्वाह्न 11.45 तक चला। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट-4 और परिसर के अंदर एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सफाई के दौरान पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन भी परिसर में मौजूद रहे। सफाई कार्य के दौरान शृंगार गौरी केस के वादी पक्ष और मसाजिद कमेटी के दो-दो प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई सफाई

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर के सील वजूखाने की यह सफाई की गई है। वजूखाना सील होने की वजह से उसकी साफ-सफाई नहीं हो पा रही थी। इसके चलते अधिकांश मछलियां मर गई थीं, जिसके कारण दुर्गंध आ रही थी।

मुस्लिम पक्ष ने भी नहीं जताया था ऐतराज

16 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के सील किए गए वजूखाने के वाटर टैंक की सफाई की हिंदू पक्ष की मांग को मंजूरी दी थी। कोर्ट ने कहा कि वाराणसी के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की निगरानी में सफाई की प्रकिया पूरी हो। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि जिला प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेश को ध्यान में रखते हुए इस प्रकिया को अंजाम दे। सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने भी हिंदू पक्ष की इस मांग पर कोई ऐतराज नहीं जताया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मंदिर और कई चीजों में छूट: जानिए किस देश में हिंदुओं को मिलते हैं विशेष अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि मुस्लिम-बहुल देशों में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिलती।...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...