back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttar Pradesh: सरकार ने दिए आदेश; विवाह प्रमाण पत्र के लिए देना होगा दहेज का विवरण

यूपी में अब शादी का प्रमाण पत्र बनवाते समय दहेज का विवरण देना अनिवार्य है। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। साथ ही दहेज के शपथ पत्र को भी अनिवार्य कर दिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में अब विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के जमा होने वाले अनेक दस्तावेजों के साथ दहेज का ब्यौरा भी देना होगा। इसको लेकर विभाग को नोटिस जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए रोज हजारों की तादाद में आवेदन प्राप्त होते हैं। विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नियमों के मुताबिक, वर-वधु पक्ष की ओर से विवाह का कार्ड, आधार कार्ड, हाई स्कूल की मार्कशीट के साथ दो गवाहों के दस्तावेज मांगे जाते हैं।

विवाह प्रमाण पत्र के लिए दहेज शपथ पत्र जरूरी

विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अब पहले से अनिवार्य दस्तावेजों के साथ दहेज के शपथ पत्र को भी जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस जानकारी के संबंध में कार्यलय को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस दहेज शपथ पत्र में शादी में दिए गए दहेज का ब्याौरा देना होगा। अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की ओर से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए शपथ पत्र अनिवार्य किया गया है। साथ ही सभी को यह निर्देश दिया गया है कि विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के पहले दहेज शपथ पत्र को भी जरूर मांगे।

कहां काम आता है विवाह प्रमाण पत्र?

शादी के बाद ज्‍वाइंट बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए इस प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। साथ ही पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय भी महिला को पति के नाम को दिखाने के लिए इस प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। साथ ही शादी के बाद बीमा करवाने के लिए भी प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। अगर दंपति ट्रैवल वीजा या किसी देश में स्‍थायी निवास के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो प्रमाण पत्र लगाना जरूरी हो जाता है। अगर महिला शादी के बाद सरनेम नहीं बदलना चाहती, तो ऐसे में मैरिज सर्टिफिकेट के बगैर सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा किसी भी राष्ट्रीय बैंक से ऋण लेने के लिए शादी का प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक है। इसके अलावा किसी भी कानूनी मामले में शादी का प्रमाण पत्र भी जरूरी हो जाता है। कानूनी मामलों में वो मामले शामिल है जो फैमिलि कोर्ट में चलते है, खासतौर से पति-पत्नी के बीच। अगर कोई तलाक भी लेना चाहता है तो उसको खुद को शादीशुदा दिखाना होगा, जिसके लिए शादी का प्रमाण पत्र जरूरी है।

कितने दिन के अंदर कर सकते हैं प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई?

दंपति को शादी के 30 दिन के भीतर शादी को रजिस्टर करवाना होना है। लेकिन अतिरिक्त फीस देकर दंपति 5 वर्ष तक मैरिज रजिस्‍ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अगर शादी को 5 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है तो ऐसे मामलों में मैरिज रजिस्‍ट्रेशन की छूट संबंधित जिला रजिस्ट्रार ही दे सकता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सेलिना जेटली ने शादी के 15 साल बाद मांगा तलाक, पति पीटर पर मारपीट और गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादी के लगभग 15 साल बाद अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग के...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵