back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवातीय दबाव बिहार की तरफ बढ़ा

-पूर्वांचल के भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर में हो सकती है हल्की से सामान्य बारिश -मौसम के बदले तेवर से प्रभावित हुई गेहूं की मड़ाई और कटाई भदोही, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में चक्रवातीय कारणों से शुक्रवार को भी हल्की से सामान्य बारिश हुई। क़ृषि विभाग की तरफ से दी गईं सूचना में बताया गया है कि यह स्थिति कुछ घंटों तक बनी रह सकती है। जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की वजह से गेहूं की मड़ाई और कटाई पर असर दिखा है। गुरुवार को तेज अंधड़ और हल्की बारिश भी हुई। आसमान में घने बादल छाए हैं। भदोही क़ृषि विभाग की तरफ से दी गई सूचना के अनुसार झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में 8 अप्रैल की सुबह बंगाल की खाड़ी द्वारा एक चक्रवाती परिसंचरण के विकसित होने से और उसका स्थानांतरण दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों में होने के कारण शुक्रवार को कुछ घंटो तक बादलों की स्थिति भदोही जनपद में देखी जा सकती है। जिले में कई जगह बारिश हो रहीं है। आसमान में बिजली भी चमक रहीं है। मौसम में बदलाव के कारण ठंड भी बढ़ गई है। बारिश के साथ तेज हवा की भी स्थिति बन सकती है। किसान को सलाह है कि गेहूं व सरसों की कटी हुई फसलों को छायादार स्थान पर रखें और खेत में पड़े भूसे को प्लास्टिक से ढक दें। सुखाने के लिए रखे गए अनाज को भी छायादार स्थान पर रखें। क़ृषि वैज्ञानिक अजय सिंह के अनुसार चक्रवाती दबाव का प्रभाव शुक्रवार को पूरे दिन देखने को मिलेगा। कौशांबी, प्रयागराज जनपद के आसपास के क्षेत्रों में इस दबाव के कारण बादल बन रहे हैं और उनका गमन भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर होते हुए बिहार की तरफ स्थानांतरित हो रहे हैं। जिससे यह गतिविधियां आज चार-पांच घंटे तक बनी रहेगी, इसलिए किसानों को चाहिए कि फसलों और अनाजों को खुले में ना छोड़े। साथ ही भीग चुकी फसलों को भी हटा ले। जिससे इस अनिश्चितकालीन प्रतिकूल मौसम से बचा जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभुनाथ

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...