back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपात्र को पात्र बता आवास आवंटन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – डीएम

-अपात्रों से होगी धन वापसी, दर्ज होगा एफआईआर – स्थलीय सत्यापन के बाद जारी को किश्त महराजगंज, 04 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में दीनदयाल अन्त्योदय योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,प्रधान मंत्री व मुख्य मंत्री आवास ग्रामीण तथा मनरेगा द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आवास योजना को लेकर कई आवश्य निर्देश भी दिए। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना वर्ष 2016-17 व 2018-19के अर्न्तगत 246 आवास अपूर्ण है जिसमें 90 व्यक्ति अपात्र हैं। सभी बीडीओ अपात्रों से धनवापसी के लिए एफआईआर दर्ज कराए। पात्रों का स्थलीय सत्यापन कराने के पश्चात ही सूची तैयार की जाय, तभी धन का किश्त जारी करें। जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा मनचाहा कार्य करने के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पात्र को अपात्र व अपात्र को पात्र बनाकर आवास आवंटन व अन्य कार्य में लाभ पहुंचाना अच्छा नहीं है और ऐसे ग्राम विकास अधिकारियों के प्रति कार्यवाहीं सुनिश्चित की जाय। बताया कि 2020-21 में 7762 आवास लक्ष्य के सापेक्ष 1817 आवासों की निमार्ण पूर्ण हो पाया गया है। पीडी दूसरी व तीसरी किश्त जल्द जारी करें। मनरेगा से किये जाने वाले पक्का कार्यो की मानरीटिंग सीडीओ व डीसी मनरेगा की निरगानी में किया जायेगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन में स्वयंसेवी संगठनों के गठन व उनके कार्यों को प्रोत्साहन किया जाय। स्वयंसेवी सगठनों को अन्य क्षेत्रों के कार्य हेतु भी प्रशिक्षण दिया जाय। जिससे सार्थकता हो और अपना जीवन व औद्योगिक के बड़े कार्यो के तरफ बढ़ा जाय। सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि ईमानदारी से कार्य करें। जिससे कार्य धरातल पर दिखाई दे। साथ ही एपीओ कार्यालय के कम्प्यूटर आपरेटर के कमरे में कैमरा लगे। जिससे अन्य कार्य में संल्पित व्यक्तियों की पहचान की जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल,ज्वान्ट मजिस्ट्रेट सदर साई तेजा सिलम,पीडी राजकरन पाल,डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा अनिल,सभी बीडीओं,एडीओ,एपीओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...