अमेठी, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मणिपुर से प्रस्तावित भारत न्याय यात्रा को लेकर बड़ा हमला बोला और कहा कि जो लोग अन्याय के लिए जानें जाते है वे लोग न्याय का ढोंग कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी लीडरशिप में 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा निकालेंगे।
कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर काफी सतर्क है
कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर काफी सतर्क है, उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही भारत न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक निकालने का फैसला किया है। उनकी पूरब से पश्चिम तक कि यह यात्रा 67 दिनों में पूरी होगी, जो 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा की कुल दुरी 6200 किलोमीटर की होगी। यात्रा को अधिकतर बसों द्वारा ही तय किया जाना है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आयी उन्होंने गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सामाजिक अधिकारिता शिविर में भाजपा की केंद्र की सरकार की आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से सरकार 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5-5 लाख तक कि चिकित्सा सहायता हर वर्ष प्रदान करने की व्यवस्था करवाती है।
आयुष्मान भारत योजना से गरीबो को इलाज की समस्या से बड़ी राहत मिली है
स्मृति ईरानी ने अपनी अमेठी दौरे के दौरान कहा कि आयुष्मान भारत योजना से गरीबो को इलाज की समस्या से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने आगे बताया कि 10 हजार जन औषधि केंद्रों के माध्यम से गरीबो को 90 प्रतिशत दवाओं में रियायत उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से उनकी बात हुई है, अगले हफ्ते से दिव्यांगो के लिए अमेठी के सभी न्याय पंचायतो में शिविर लगाये जाएंगे। उन्होंने 474 दिव्यांगों के लिए शिविर में कृत्रिम उपकरण यंत्र प्रदान किया। जिसमें ट्राईसाइकिल, कैलिबर व अन्य उपकरण शामिल हैं। अपनी अमेठी की दो दिवसीय दौरे पर पहुंची केन्दीये मंत्री स्मृति ईरानी ने जगदीशपुर के वारिसगंज में नए बने थाने का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने अमेठी दौरे के दौरान जगह जगह रुक कर लोगो की समस्याएं सुनी और मौजूद अधिकारियों को उसे जल्दी से हल करने के निर्देश दिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




