back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायबरेली : बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने के आरोप में ईसाई मिशनरी के दो प्रचारक हिरासत में

रायबरेली, 28 जून (हि.स.)। धर्म परिवर्तन को लेकर इस समय गरमाई प्रदेश की राजनीति के बीच सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में भी धर्मान्तरण का मामला सामने आया है। सोमवार को बहला फुसलाकर कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के उसरैना गांव में ईसाई मिशनरियों के कुछ प्रचारक गांव में आकर ईसाई धर्म का प्रचार कर लोगों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन को प्रेरित कर रहे थे। साथ ही कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से यह लोग अंतरी यादव के घर में प्रार्थना सभाएं कर रहे थे। ग्रामीणों को उनके कृत्य पर आशंका हुई तो उन लोगों ने डायल 112 पर फोन करके मामले की सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने शिवकुमार वर्मा निवासी अंतू प्रतापगढ़ सहित एक अन्य को हिरासत में लिया है। यह स्थान कोतवाली सलोन के अन्तर्गत आता है। इसलिए हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को सलोन कोतवाली ले जाया गया। हिरासत में लिए गये युवकों के पास से एक धर्म का साहित्य बरामद किया गया है। एक स्थानीय व्यक्ति मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह लोग गरीब तबके के लोगों को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे थे। फिलहाल सलोन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि करीब पांच साल पहले ऊंचाहार नगर क्षेत्र से जुड़े एक भवन में भी इस तरह की गतिविधियों की सूचना पर ऊंचाहार पुलिस ने छापा मारा था। जिसमें कुछ लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी हुई थी। सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दो लोगों से पूंछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵