back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रहीं लोककल्याण-इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाएं – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 02 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र चाहे वह लोककल्याण से जुड़ी योजनाएं हों या इंफ्रास्ट्रक्चर से, आज प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश में बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से किया जा रहा है। राज्य सरकार एक्सप्रेस वे बना रही है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों देंगे। टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर से लखनऊ में यातायात समस्या का होगा समाधान मुख्यमंत्री शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में लखनऊ में 280 करोड़ के दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर के लोकार्पण से लखनऊ में यातायात की समस्या का समाधान होगा। इसके बनने से आमजन को प्रतिदिन की समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। लखनऊ-कानपुर के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे दो बड़े महानगरों को देगा गति मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री के आग्रह पर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने जिन परियोजनाओं की घोषणा की है, खासतौर पर लखनऊ-कानपुर के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के बारे में, यह देश के उभरते दो बड़े महानगरों को गति देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी में बेहतर कार्य हुए हैं। इंटरस्टेट कनेक्टिविटी को फोर लेन से जोड़ने, हर जनपद मुख्यालय को फोर लेन और तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय को दो लेन से जोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। गोमती के दोनों तटों पर ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का होगा काम प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोमती नदी के दोनों तटों का उपयोग करते हुए एक नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण को अपने हाथों में लिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आज लखनऊ के विकास के लिए जितने भी प्रस्ताव प्रस्तुत हुए हैं, प्रदेश सरकार उन्हें सहज स्वीकार करते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵