back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्विस बैंक में भारत के करोड़ो दोगुने काले धन के ताजा आंकड़े पर पीएम जारी करें श्वेत पत्र – प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़, 19 जून (हि.स.)। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने स्विस बैंक मे डिपॉजिट रूपयों के दोगुने होने के जारी ताजा आंकड़े पर मोदी सरकार पर तंज कसा है। लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि स्विस बैंक के इस आंकडे पर दोगुना काली कमाई की स्थिति स्पष्ट करने के लिए केंद्र की मोदी नीति सरकार इस पर अविलम्ब श्वेत पत्र जारी करे। प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्विस बैंक में छह हजार करोड़ रूपये जमा था, किंतु अब वह बढ़कर बारह हजार सात सौ करोड़ रूपये दोगुना से भी अधिक हो गया है। सरकार श्वेत पत्र जारी कर देश को बताए कि आखिर यह धन किसका है और कैसे यह स्विस बैंक पहुंचा। स्विस बैंक मे दोगुना जमा काला धन भारत में मोदी राज मे कैसे पैदा हुआ। क्या यह काला धन भाजपा के हम दो हमारे दो का है अथवा यह अन्य पूंजीपतियों का है। निःसंदेह यह धन देश के गरीबों का तो नहीं है। श्री तिवारी ने कहा कि मोदी राज में इस तथ्य के सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है कि उसने जो कहा था और जो वायदा किया था यह उसके ठीक वितरीत है। यदि यह धन देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने मे खर्च हुआ होता तो देश मे आज जीडीपी व मंहगाई की इतनी दुर्दशा न होती और लडखड़ाती हुई अर्थव्यवस्था के चलते पिछले 47 सालों में बेरोजगारी अपने चरम पर न होती। देश के अधिकांश हिस्सों मे पेट्रोल की कीमत एक सौ पांच रूपये प्रतिलीटर तथा डीजल की कीमत सौ रूपये के पार होने के साथ थोक मंहगाई के भी लगातार बढ़ने पर मोदी सरकार को घेरे मे लिया। कहा कि थोक मंहगाई दर मई 2021 में बढ़कर 12.94 प्रतिशत पर पहुंच गयी। जबकि फुटकर मंहगाई बढ़कर 6.23 प्रतिशत हो गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार एग्जिट पोल 2025: युवाओं की पहली पसंद तेजस्वी, मगर OBC और सवर्ण मतदाताओं ने NDA को दी जबरदस्त बढ़त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के Axis My India एग्जिट पोल में वोट शेयर (NDA: 43%, महागठबंधन: 41%) में कड़ी टक्कर के बावजूद,...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...