back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पशु अस्पताल में गोवंश की दुर्दशा, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मेरठ, 31 मार्च (हि.स.)। पशु चिकित्सालय में गौवंश की दुर्दशा के विरोध में बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ’इंसानियम भी एक धर्म है’ सामाजिक संस्था के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। फिल्म अभिनेत्री सिल्क हयात की अगुवाई में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले उनकी संस्था द्वारा एक घायल गाय को सूरजकुंड स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया था। कुछ दिन बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने घायल गाय सहित वहां मौजूद कई अन्य गोवंश को गायब कर दिया। जिसके बारे में पूछने पर उन्हें बताया गया कि सभी गोवंश की मौत हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी पशु चिकित्सालयों में गौवंश के साथ बर्बर बर्ताव किया जा रहा है। उनकी देखभाल नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी के. बालाजी के नाम ज्ञापन में उन्होंने पशु चिकित्सालयों की हालत सुधारने, गौवंश की सही देखभाल करने और गौवंश के संरक्षण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर आयशा खान, फिरोज शाह, सलीम आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...