back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंशिक कोरोना कर्फ्यू में कोई भी गरीब-वंचित भूखा न रहे : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 19 मई(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के न्याय एवं विधायी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर राशन सामग्री का वितरण किया। कहाकि आंशिक कोरोना कर्फ्यू में कोई भी गरीब, वंचित भूखा न रहे। इस उद्देश्य से राशन सामग्री का वितरण किया गया है। मंत्री ब्रजेश पाठक ने बीते वर्ष 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान भी हजारों लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई थी। कोविड महामारी के बीच अपने कर्तव्य को पूर्ण करते हुए उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए दवाएं, मास्क और अन्य आवश्यक वस्तुओं का भी वितरण कराया था। बीते वर्ष की तरह कोरोना की दूसरी लहर में भी मंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में सेवा भाव से लोगों की मदद करने में जुटे हैं। आज उन्होंने अपने आवास पर राशन सामग्री का वितरण किया और कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए आंशिक कोरोना कर्फ्यू में कोई भी गरीब, वंचित भूखा न रहे। इस उद्देश्य से राशन सामग्री का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में गरीबों व जरूरतमंदों तक राशन को पहुंचाने के लिए मनोज वर्मा द्वारा आज राशन सामग्री भेजी गयी। साथ ही इस कार्य में सहयोग करने के लिए बहुत सारे लोगों द्वारा उनसे संपर्क किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...