back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेनएसीयू में राष्ट्रीय वेबिनार : अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह करें विश्वविद्यालय

बलिया, 13 जून (हि. स.)। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल शोधपीठ द्वारा ‘वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में विश्वविद्यालयों की भूमिका’ विषय पर रविवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालयों से उनके सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वाह करने पर बल दिया गया। इस संगोष्ठी में ‘युवाओं के चरित्र निर्माण में विश्वविद्यालयों के योगदान’ विषय पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय मणिपुर के पूर्व कुलपति प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि छात्रों में उदारता, सहृदयता, साहस, निष्ठा व सरलता के गुण एक शिक्षक अपने व्यक्तित्व के जरिये विकसित कर सकता है। छात्र उस अवस्था में प्रवेश लेता है, जब उसके व्यक्तित्व के विकास की प्रक्रिया चल रही होती है। ऐसे में विद्यार्थियों के सामाजिक, आर्थिक एवं वैयक्तिक जीवन-मूल्य विकसित किये जा सकते हैं। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि कोविड के दौर में दुनिया के विश्वविद्यालय तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में तकनीक और नवाचार पर बल देना होगा। साथ ही हमें भारतीय संस्कृति और जीवन-मूल्य आधारित विशिष्ट पाठ्यक्रम तैयार करने होंगे। यही विशिष्टता हमें दुनिया के विश्वविद्यालय से आगे ले जाएगी। कहा कि तकनीक और नवाचार से महिलाओं को भी जोड़ना होगा ताकि समाज सशक्त हो सके। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि युवाओं के चरित्र निर्माण में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नई शिक्षा नीति में इस पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शोध के अलावा विश्वविद्यालयों को अपने सामाजिक उत्तरदायित्त्वों का भी निर्वाह करना होगा। इस अवसर पर प्रो. जेपीएन पाण्डेय, प्रो. डीके मदान, प्रो. जसवीर सिंह, प्रो. प्रवीण, डा. प्रतिभा त्रिपाठी, डा. गणेश पाठक, डा. साहेब दूबे आदि उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन डा. रामकृष्ण उपाध्याय व अतिथियों का स्वागत डा. प्रमोद शंकर पाण्डेय ने किया। डा. जैनेन्द्र पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ऑनलाइन शिक्षा गुरू-शिष्य शिक्षा प्रणाली का विकल्प नहीं राष्ट्रीय वेबिनार में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली गुरु-शिष्य शिक्षा प्रणाली का विकल्प नहीं हो सकती। हमारे विश्वविद्यालयों के पास संसाधन सीमित हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के पास बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में ऑनलाइन शिक्षा पूरी तरह से नहीं अपनायी जा सकती। हमें ऑनलाइन और कक्षा- शिक्षण दोनों को साथ लेकर चलना होगा। विश्वविद्यालयों को सामुदायिक- सामाजिक समस्याओं के निदान के लिए नीति-निर्माण में योगदान करना होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. हरेश प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में कई विश्वविद्यालय ऐसे हैं जो साधन संपन्न हैं। ऑनलाइन पढ़ाई, परीक्षा और मूल्यांकन करा सकते हैं। लेकिन सभी विश्वविद्यालय ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं। विश्वविद्यालयों को अपने संसाधन और सुविधा के अनुरूप निर्णय लेना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

संविधान पर मोदी सरकार के रुख की मायावती ने की सराहना, बताया “उचित और राहत भरा”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि संविधान की प्रस्तावना से 'सोशलिज्म' और 'सेक्युलरिज्म' हटाने की कोई...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵