back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Poll: 1 अनार 100 बिमार की हालत में SP, मुरादाबाद-रामपुर में कौन गया लोकसभा के फाइनल में?

Uttar Pradesh News: सपा के पास एक खाई में तो दूसरी कुएं में कूदने जैसी हालत हो गई है। मुरादाबाद और रामपुर सीट पर एक अनार सौ बिमार वाली हालत हो गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव सिर पर है मुरादाबाद और रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी की नई मुसीबत पैदा हो गई है। पहले चरण में होने वाले चुनाव का नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। मुरादाबाद सीट पर एसटी हसन और रूचि वीरा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

मुरादाबाद सीट पर एक पार्टी के 2 नेताओं का आया दिल

समाजवादी पार्टी के नेता एक-दूसरे को धकेलने में लगे हैं। पार्टी के खेमे में आज पूरे दिन हलचल नजर आई। एसटी हसन ने 26 मार्च को लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए मुरादाबाद से नामांकन भरा। इसके बावजूद रूचि वीरा ने आज मुरादाबाद सीट से नामांकन भरा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। अखिलेश यादव ने उन्हें मुरादाबाद से नामांकन भरने के लिए मना नहीं किया है। रूचि वीरा को आजम खान का करीबी माना जाता है। अब स्थिति ये है कि एसटी हसन और रूचि वीरा दोनों ने ही नामांकन कर दिया है।

रामपुर में भी बढ़ी सपा की मुसीबत

एक मुसीबत थमी नहीं कि दूसरी मुसीबत अखिलेश यादव के सामने खड़ी हो गई। अभी तक मुरादाबाद में ही सपा का पेंच फंसा था और अब रामपुर में भी यही कहानी शुरु हो गई है। आजम खान के जेल जाने से रामपुर के सपा कार्यकर्ता चाहते थे कि अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ें लेकिन अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया इस बात से नाराज होकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाल बॉयकोट करने का आहवाहन किया। पार्टी हाइकमान ने इसलिए सोच-विचार कर ऐसे प्रत्याशी को रामपुर से उतारा जिसके खिलाफ कोई बयानबाज़ी नहीं कर सकता। सपा ने रामपुर से इमाम मोहिबुल्ला नदवी को उम्मीदवार बना दिया है। मोहिबुल्लाह नदवी दिल्ली में संसद वाली मस्जिद में नमाज पढ़ाते हैं और रामपुर के ही रहने वाले हैं। रामपुर की स्वार तहसील में इमाम मोहिबुल्लाह का गांव है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...