back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Moradabad: बेडरूम में आने से मना किया तो नर्स को बंधक बनाकर डॉक्टर ने किया रेप, वॉर्डबॉय ने बाहर से लगाई कुंडी

मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने अपने नर्स के साथ बंधक बनाकर बलात्कार किया। पुलिस ने मामले में आरोपी डॉक्टर, वॉर्ड बॉय और एक नर्स को गिरफ्तार कर किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक डॉक्टर पर नर्स को बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 20 साल की दलित नर्स आरोपी डॉक्टर शहनवाज के अस्पताल में 10 महीनों से कार्यरत थी। शनिवार की रात पत्नी के घर पर नहीं रहने पर आरोपी डॉक्टर ने नर्स को अपने बेडरूम में बुलाया, लेकिन नर्स बेडरूम में नहीं गई। जिसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने नर्स को जबरदस्ती डॉक्टर के बेडरूम में ले जाकर बाहर से कमरा बंद कर दिया। 

डॉक्टर, वार्ड बॉय और नर्स को हिरासत में लिया

जिसके बाद आरोपी डॉक्टर ने नर्स के साथ रातभर रेप किया। जब सुबह हुई तो पीड़ित नर्स ने अपने सीनियर नर्स को इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद उस नर्स ने पीड़िता को घर भेज दिया। घर जाकर पीड़िता ने अपने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और थाने में पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर, वार्ड बॉय और नर्स के खिलाफ केस दर्ज कर मौके से आरोपी डॉक्टर शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वार्ड बॉय और नर्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

अस्पताल सील

घटना के बारे में जब SDM ठाकुरद्वारा को पता चला तो वो स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल को सील कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रेप और SC-ST एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अस्पताल के संचालक डॉ. शहनवाज, वार्ड बॉय जुनैद और नर्स मेहनाज़ को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। 

9 मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। CHC अधीक्षक ने अस्पताल के मरीजों की जानकारी लेने के लिए डॉक्टर इंतखाब आलम, फर्मासिस्ट कमल सिंह रावत और आशु गुप्ता की टीम को भेजा। ताकि मरीजों को शिफ्ट कर अस्पताल को सील किया जा सके। अस्पताल में 9 मरीज भर्ती थे। 

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी- SSP मुरादाबाद

इस संबंध में SSP मुरादाबाद सतपाल अंतिल ने जानकारी देते हुए बताया कि ठाकुरद्वारा की घटना बेहद संवेदनशील है। पीड़िता की तरहरी पर तुरंत मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इंग्लैंड में दर्दनाक घटना! भारतीय महिला से रेप का मामला, पुलिस ने जारी किए CCTV फुटेज, लोगों से मदद मांगी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ब्रिटेन पुलिस ने उत्तरी इंग्लैंड में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के मामले में जनता से तुरंत मदद...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...