back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Akhilesh Yadav: स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी के छापेमारी को अखिलेश यादव ने सराहा, भाजपा पर निशाना साधा

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मंगलवार पोस्ट फिरोजाबाद में महिला अधिकारी के अस्पताल में निरीक्षण की कार्रवाई की जमकर तारीफ की है।

लखनऊ, (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मंगलवार पोस्ट फिरोजाबाद में महिला अधिकारी के अस्पताल में निरीक्षण की कार्रवाई की जमकर तारीफ की है। वहीं उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक के साथ भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा कि स्वयं घूँघट में जाकर, उप्र की चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ा परदा उठाकर सच्चाई दिखाने वाली साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा, नहीं तो इस डॉक्टर-दवाई के बिना चलने वाली उप्र की बीमारू चिकित्सा व्यवस्था के गोरखधंधे के खुलासे से शर्मसार हुई भाजपा सरकार कहीं ज्ञानवर्धन के बहाने उनको अध्ययन हेतु विदेश ही न भेज दे।

भाजपा सरकार की भी एक्सपायर डेट निकट- अखिलेश

सुना है इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य मंत्री ‘अस्वस्थ-अवस्था’ में हैं। अब एक्सपायरी डेट की दवाई से रोगी को ठीक करने की जुमांटी (जुमला गारंटी) देने वाली भाजपा सरकार की भी एक्सपायर डेट निकट आ गयी है।

क्या था मामला?

उल्लेखनीय है कि फिरोजाबाद जनपद में तैनात 2021 बैच की महिला आईएएस अधिकारी कृर्ति राज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर घूंघट में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं। निरीक्षण के लिए ज्वांइट मजिस्ट्रेट घूंघट में मरीज बनकर पहुंची थीं। उन्होंने आम मरीजों की तरह लाइन में लगकर पर्चा बनवाया और फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए कतार में लग गईं। डॉक्टर का बर्ताव ठीक नहीं था और स्वास्थ्य केंद्र में दवाईयां एक्सपायरी मिलने के साथ-साथ कई खामियां मिलीं। अधिकारी की इस कार्रवाई की काफी चर्चा हो रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

मार्च में बदलते मौसम बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵