back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मऊ : आईएस-191 गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

मऊ 19 मार्च (हि.स.)। मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस-191 के तीन सहयोगियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दक्षिणटोला थाना पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम इसराइल अली, सलीम और अनवर शहजाद है। यह तीनों अन्तरराज्यीय आपराधिक गैंग आईएस-191 के सरगना माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2020 में शस्त्र धारकों के शस्त्र सत्यापन एवं पता सत्यापन की कार्रवाई में पाया गया कि थाना दक्षिणटोला क्षेत्र में इन लोगों ने फर्जी नाम व निवास स्थान का कूटरचित अभिलेख लगाकर अवैध रूप से लाइसेंसी शस्त्र प्राप्त किया है। जिसमें जांच के दौरान यह भी पाया गया कि उक्त अपराधियों द्वारा लोक सेवकों को डरा-धमका कर दस्तावेजों को धोखाधड़ी कर प्राप्त कर लिया गया था। हिन्दुस्तान समाचार/वेद/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵