back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mahakumbh 2025 से CM योगी आदित्यनाथ ने किए पांच बड़े ऐलान, मंत्रीमंडल ने कुंभ स्नान भी किया

महाकुंभ में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रीमंडल के सहयोगियों के साथ आस्था की डुबकी लगाई।

नई दिल्ली /रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (22 जनवरी) को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान सीएम योगी के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मंत्री जयवीर सिंह समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

गंगा स्नान का वीडियो हुआ वायरल

सीएम योगी और उनके मंत्रियों के गंगा स्नान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्रियों ने हंसी-ठहाकों के बीच सीएम योगी पर गंगा जल की बौछार भी की।

कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा

गंगा स्नान से पहले प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़ी विभिन्न नीतियों और प्रयागराज की आवश्यकताओं पर चर्चा हुई। सीएम योगी ने कहा, “यह पहली बार है जब महाकुंभ में पूरा मंत्रिमंडल मौजूद है। मंत्रियों ने यहां कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की है।”

प्रयागराज, वाराणसी और आगरा के लिए बॉन्ड जारी होंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगमों के लिए बॉन्ड जारी किए जाएंगे। प्रयागराज नगर निगम “प्रयागराज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल” के लिए एक बॉन्ड जारी करने जा रहा है, जबकि आगरा नगर निगम के लिए भी इसी तरह का बॉन्ड जारी किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़

सीएम योगी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 9.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।उन्होंने महाकुंभ में आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन पूरे देश और दुनिया के लिए गौरव का विषय है।

महाकुंभ का भव्य आयोजन जारी

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रयागराज में इस महाकुंभ का भव्य आयोजन देखने के लिए देश-विदेश से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

प्रयागराज, वाराणसी और आगरा को मिली खास सौगात

उत्तर प्रदेश की एयरोस्पेस और डिफेंस से संबंधित पॉलिसी उसे 5 साल पूरे हो चुके हैं। जिसके बाद अब इसे नए सिरे से बनाने की तैयारी की गई है। FDI के मुताबिक जो निवेश हुआ है उसमें इंसेंटिव देने का काम किया जाएगा। युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। प्रयागराज इस समय वैश्विक मंच पर छाया हुआ दिखाई दे रहा है. प्रयागराज वाराणसी और आगरा के म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में तीनों के बांड जारी किए गए है। अब तक लखनऊ और गाजियाबाद का बॉन्ड जारी हुआ था इसके अच्छे रिजल्ट देखे गए थे।

सीएम योगी ने आगे कहा कि लखनऊ में स्टेट कैपिटल रीजन लखनऊ और उसके आसपास के जनपदों को मिलाकर के विकास का ऐसे ही प्रयागराज और चित्रकूट को मिलाकर के एक डेवलपमेंट रीजन बनाया जाएगा इसके इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो महत्वपूर्ण होगा वह एक गंगा एक्सप्रेस वे का एक्सटेंशन हम लोग करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर से भदोही होते हुए संत रविदास नगर होते हुए ये काशी, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं सिद्धार्थ भाटिया? आखिर क्यों 50 लाख वाली कंपनी पर CM योगी ने खेला 25 हजार करोड़ रुपये का दांव, जानिए क्या करती...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के एक पोस्ट के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने जानकारी दी कि...
spot_img

Latest Stories

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵