back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Republic Day Parade की फुल ड्रेस रिहर्सल कल, इन रास्‍तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली पुलिस ने Republic Day Parade की फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल 23 जनवरी को होगी। Republic Day Parade की रिहर्सल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किले तक जाएगी। इसको लेकर दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसके अनुसार 22 जनवरी की शाम 6 बजे से लेकर 23 जनवरी को रिहर्सल पूरा होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात प्रभावित रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। 

दिल्ली के लोग इन रास्तों पर जाने से बचें

दिल्ली पुलिस ने लोगों को जाम की स्थित‍ि से बचने के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है। इसके लिए लोग दिल्ली मेट्रो का उपयोग कर सकते है। जारी हुई एडवायजरी के अनुसार 22 जनवरी को रात 11 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड़ पर परेड समाप्त होने तक कर्तव्यपथ पर कोई क्रॉस ट्रैफिक नहीं होगा। C हेक्सगन-इंडिया गेट 23 जनवरी को सुबह 09:15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। 23 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से तिलकमार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाषमार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड की आवाजाही के आधार पर ही क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी। 

कमर्शियल वाहनों की नो एंट्री 

सभी तरह के कमर्शियल वाहनों को 22 जनवरी की रात 10 बजे से 23 जनवरी की दोपहर 1:30 बजे तक दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, 23 जनवरी को सुबह 9:15 बजे से ‘सी’-हेक्सागन-इंडिया गेट बंद रहेगा, तथा तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर 1030 बजे से यातायात प्रतिबंधित रहेगा। 

इन रास्तों का करें उपयोग 

रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आइ.पी फ्लाईओवर, राजघाट, रिंग रोड, लोधी रोड टी प्वाइंट, अरबिंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग। आइएसबीटी ब्रिज होते हुए बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी फ्लाईओवर, झंडेवालान, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पहाड़गंज ब्रिज होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहीं, गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें भैरों रोड से आगे नहीं जाएंगी। एनएच-24 से आने वाली बसों की सेवा आईएसबीटी आनंद विहार पर खत्म हो जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में आज कई रास्ते रहेंगे बंद! AI समिट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानिए कौन-कौन से रूट रहेंगे बंद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में शनिवार 21 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। Delhi Traffic Police ने ‘AI इम्पैक्ट...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...