back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी बोले- मैं PM मोदी के साथ वन-टू-वन डिबेट के लिए तैयार, पर वो नहीं आएंगे

राहुल गांधी का कहना कि पार्टी कर चुकी है कई गलतियां, राजनीति में बदलाव करने की है सख्त जरूरत।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी कई गलतियां कर चुकी है और भविष्य को देखते हुए अपनी राजनीति को सुधारना होगा। यह टिप्पणी लखनऊ में रैली के दौरान आई जब उन्होंने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री की जगह एक राजा बताया और उन्हें दो-तीन फाइनेंसरो का चेहरा बताया। बता दें कि राहुल और मोदी के बीच एक-दूसरे पर हमला बोलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

पीएम मोदी पर बोला हमला

संविधान पर हो रहे कार्यक्रम में एक दर्शक के सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा, “मैं पीएम मोदी के साथ डिबेट करने के लिए पूरी तरह से तैयार था, लेकिन मैं जानता हूं कि पीएम डिबेट के लिए मानेंगे नहीं।” राहुल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आने वाले समय में पार्टी को अपनी राजनीति में बदलाव करना होगा। हमें इस काम को करना ही होगा। हमारी पार्टी ने कई गलतियां की हैं और मैं इस बात पर बतौर पार्टी नेता कह रहा हूं। हालांकि उन्होंने यह बात स्पष्ट नहीं की कि कांग्रेस में कैसे बदलावों की जरूरत है।

लिख कर दे सकता हूं, अगला प्रधानमंत्री मोदी जी नहीं बनेंगे-राहुल

संविधान सम्मेलन का आयोजन समृद्ध भारत फाउंडेशन द्वारा किया गया था। राहुल ने दावा किया कि सत्ता में बैठी भाजपा पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में 180 सीट तक ही ला पाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं यह बात लिख कर दे सकता हू कि मोदी अगले पीएम नहीं बनने वाले। यह दावा उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ आयोजित रैली में किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ लोग केवल यह सोचते हैं कि पावर कैसे मिले। लेकिन मैं एक राजनीतिक घराने में पैदा और मुझे कभी इस बात का लालच नहीं रहा कि मैं पावर में आऊं। राजनीति मेरे लिए केवल जनता की मदद का एक तरीका है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...