Lok Sabha Poll: ओडिशा में Congress की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; जानें कहां से किसे मिला टिकट

Odisha News: कांग्रेस पार्टी ने आज ओडिसा में 4 सीटों पर उम्मीदवार की सूचि जारी की है। कांग्रेस यहां अकेले चुनाव लड़ रही है।
Lok Sabha Poll
Congress
Lok Sabha Poll CongressRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने आज ओडिशा की 21 लोकसभा सीट में से 4 सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी की। ओडिशा में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजू दल ने शुरुआत से ही कांग्रेस से दूरी बनाई हुई है। बाकी राज्यों में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है।

2019 में 1 सीट पर सिमट कर रह गई कांग्रेस

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने ओडिशा विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों के रूप में निम्नलिखित सदस्यों का चयन किया है। ओडिशा के 21 निर्वाचन क्षेत्रों में से 8 आरक्षित सीटें हैं। 2019 में सत्तारूढ़ BJD ने 12 लोकसभा सीटें जीतीं। BJP ने 8 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थीं। कांग्रेस कई राज्यों में इंडिया गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ रही है। आखिरी बार, प्रधानमंत्री मोदी जब ओडिशा के दौरे पर गए थे। उस समय BJP और BJD के गठबंधन की अटकलें तेज हो गई थीं। बाद में BJD ने गठबंधन करने से साफ इनकार किया।

यहां देखें लिस्ट

1. देबेंद्र कुमार साहू: महांगा

2. सत्यबादी मनोज रथ: सत्यबादी

3. प्रकाश चंद्र जेना: भुवनेश्वर सेंट्रल

4. अशोक कुमार दास: भुवनेश्वर नॉर्थ

ओडिशा में चार चरणों में होंगे चुनाव

ECI की अधिसूचना में कहा गया है कि आम चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ओडिशा सहित 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। चौथे चरण में जिन राज्यों में मतदान होगा उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। ओडिशा में 20 मई, 25 मई और 1 जून को तीन और चरणों में मतदान होगा।

19 अप्रैल को पहले चरण में होंगे चुनाव

जिन राज्यों में 19 अप्रैल को चुनाव होंगे उनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मणिपुर, असम और बिहार शामिल है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in