back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: अयोध्या में बाल स्वरूप में नजर आएंगे भगवान राम, चंपत राय बोले- जनवरी 2024 से लोग कर सकेंगे दर्शन

Lucknow: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा है कि श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को बाल स्वरूप प्रभु राम विराजेंगे। प्रतिमा बनकर लगभग तैयार है।

लखनऊ, हि.स.। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा है कि श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को बाल स्वरूप प्रभु राम विराजेंगे। प्रतिमा बनकर लगभग तैयार है। प्रभु श्रीराम भारत की आत्मा में बसते हैं। राम इस देश के प्राण हैं।

महामंत्री चंपत राय ने एक्स पर किया पोस्ट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री राय ने एक्स हैंडल पर कहा है कि उन्हें नहीं पता कि अयोध्या में 22 जनवरी को 25 हजार लोग आएंगे या 25 लाख। मगर हमारा निवेदन यही है कि लोग 22 जनवरी के बाद अयोध्या आएं। श्रद्धालु अपने-अपने स्थान पर आनंद मनाएं। भजन-कीर्तन करें। त्योहार मनाएं। अपने घरों की देहरी को दीयों से प्रज्ज्वलित करें।

समारोह में कम से कम 4000 संत आमंत्रित

चंपत राय ने बताया कि भगवान राम के 5 वर्षीय बाल स्वरूप की पत्थर की खड़ी प्रतिमा 4 फीट 3 इंच का निर्माण अयोध्या के 3 स्थानों पर किया जा रहा है। 1 सप्ताह का फिनिशिंग का काम बाकी है। मूर्ति को भू-तल पर गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। मंदिर का ग्राउंड फ्लोर लगभग तैयार है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी चल रही है। समारोह में कम से कम 4000 संतों को आमंत्रित किया जा रहा है।

PM मोदी भी होंगे शामिल

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलला के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या आएंगे। दोपहर 12ः30 बजे प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने को अपने लिए सौभाग्य की बात बताया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरे एक महीने तक चले रमजान के...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵