back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: अखिलेश यादव ने साधा BJP पर निशाना, कहा-भाजपा अपने सांसदों के टिकट काटने जा रही है

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शुक्रवार को 2024-25 सत्र का शुभारंभ हंगामे के साथ शुरू हुआ। सदन में नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने प्रदर्शन किया।

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शुक्रवार को 2024-25 सत्र का शुभारंभ हंगामे के साथ शुरू हुआ। सदन में नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने सांसदों के टिकट काटने जा रही है।

बेरोजगारी से त्रस्त युवा भाजपा को हराएंगे: अखिलेश

उन्होंने कहा कि यह जानकारी अभी मुझे मिली है और मैं आपको ब्रेकिंग न्यूज दे रहा हूं। अखिलेश ने कहा कि एक सांसद को छोड़कर उसकी भी सीट बदलने जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) ही एनडीए को हराएगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से त्रस्त युवा भाजपा को हराएंगे।

किसानों को सबसे ज्यादा बीजेपी ने दुखी किया है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल के बावजूद महंगाई और बेरोजगारी कम नहीं हुई। किसानों को किए वादे अधूरे हैं। किसानों को सबसे ज्यादा बीजेपी ने दुखी किया है।

भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का शुक्रवार से 2024-25 को लेकर सत्र का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें यूपी का बजट घोषित करने के साथ-साथ कई अहम निर्णय लिए जाने हैं। विधानसभा सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। सदन में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एक दिन पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। सभी दलों के नेताओं ने भरोसा दिया था कि सदन का सत्र सुचारू रूप से चलाए जाने में अपना-अपना सहयोग देंगे। इसके बावजूद सदन की कार्यवाही से पूर्व सदन में प्रतिपक्ष की भूमिका में सपा दल के विधायकों द्वारा हंगामा शुरू कर दिया। सपा सदस्यों ने आसमान छूती महंगाई बेरोज़गारी, भर्तियों में हो रही धांधली, जातीय जनगणना और रसातल में गयी उप्र की बदहाल क़ानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलकर गदगद दिखे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- नकली संतो का होगा अंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी की सियासत में इस समय जो एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेशवारनंद सरस्वती। इन...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...