back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हेमंत सोरेन पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा-आदिवासी समाज की चिंता कम, उन्हें लूटा अधिक

Hemant Soren News: भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों के हितों के साथ खिलवाड़ करती आ रही थी।

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों के हितों के साथ खिलवाड़ करती आ रही थी। अब जब वो कानून के शिकंजे में आए हैं तो वे खुद को बचाने के लिए आदिवासियों के नाम की राजनीति कर रहे हैं। सही मायनों में केन्द्र की मोदी सरकार आदिवासियों की सच्ची हितैषी है।

हेमंत सोरेन पर चल रहें तीन मामले

गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर उनके समर्थक आदिवासी नेताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके विपरीत सच तो यह है कि हेमंत सोरेन पर तीन मामले चल रहे हैं, जिनमें से एक में जेल गए हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन पर सरकारी जमीन की लूट करने का, अवैध खनन का और कोयला खदान में घोटाले का मामला है। इन तीन मामले में एक में पेशी हुई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के घर से 36 लाख रुपये मिले हैं । सोरेन ने सेना की जमीन कब्जा ली। रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि हेमंत सोरेन आदिवासी समाज से आते हैं तो क्या जमीन हड़पना ही काम है?

झारखंड में बड़े पैमाने पर हुआ माइनिंग घोटाला

उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर माइनिंग घोटाला हुआ है। हेमंत सोरेन के समय 4992 मामले अवैध खनन के सामने आए । करीब 1250 करोड़ रुपये का अवैध खनन हुआ है। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए खुद हेमंत सोरेन ने एक माइनिंग लीज अपने नाम ग्रांट कर दी। फर्जी कागज बना कर अपनी पत्नी के नाम पर जमीन आवंटित कर दी। हेमंत सोरेन पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हैं।

मोदी सरकार आदिवासी समाज की बहुत चिंता करती है- रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार आदिवासी समाज की बहुत चिंता करती है। आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद, राष्ट्रपति पद पर बिठाया। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन दर्शाता है। बिरसा मुंडा के योगदान को लोगों के सामने लाने में प्रधानमंत्री की बहुत भूमिका है। उन्होंने आदिवासी समाज की चिंता के लिए अलग से आयोग गठित किया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵