back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lucknow News: प्रधानमंत्री नौ दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे वार्ता

Uttar pradesh News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ दिसम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

लखनऊ, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ दिसम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान उतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे।

पूरे देश में इस समय विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रहीं

दरअसल, सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से पूरे देश में इस समय विकसित भारत संकल्प यात्रा संचालित की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

Telangana के दूसरे मुख्यमंत्री बने रेवंत रेड्डी, जानें राजनीति से लेकर पढाई और संपत्ति का पूरा ब्यौरा

उप्र के इन 10 जिलों के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे केंद्रीय मंत्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की वर्चुअल वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश के दस जिलों में केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। इनमें केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे चंदौली, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति जूबिन ईरानी अमेठी, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा खीरी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी. के. सिंह गाजियाबाद में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में इन मंत्रियों की भी होगी उपस्थिति

इसके अलावा ग्रामीण विकास और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर लखनऊ के मोहनलालगंज में, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आगरा, एमएसएमई राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जालौन, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, अनुप्रिया पटेल मीरजापुर और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान मुज्जफरनगर में मौजूद रहेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न...

Skin Care: रंग पंचमी के बाद अपने स्किन और बालों का रखें विशेष ध्‍यान, अपनाएं ये असरदार टिप्स

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। रंग पंचमी के रंगों का त्योहार...

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के ये उपाय बनाएंगे आपको मालामाल, बदल जाएगी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...