back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Poll: संगमनगरी प्रयागराज ने देश को दिए 7 प्रधानमंत्री, क्या इस बार BJP लगा पाएगी हैट्रिक?

Uttar Pradesh News: प्रयागराज ने देश को अबतक कुल 7 प्रधानमंत्री दिए हैं। प्रयागराज लोकसभा सीट पर फिलहाल BJP का कब्जा है। BJP नेता रीता बहुगुणा जोशी वर्तमान में यहां से सांसद हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद या प्रयागराज वो भूमि है जिसने देश को अबतक 7 प्रधानमंत्री दिए हैं। देश के पहले और दूसरे प्रधानमंत्री भी यहीं से बने। इसलिए प्रयागराज को ‘प्रधानमंत्रियों का शहर’ कहा जाता है। प्रयागराज में ही गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है इसलिए इसे संगमनगरी से भी जाना जाता है।

देश के पहले प्रधानमंत्री का गढ़

भारतीय राजनीति के अनुसार, ऐसा कहा जाता है जिसने उत्तर प्रदेश जीत लिया उसने पूरा देश जीत लिया। हालांकि उत्तर प्रदेश ने ही देश को सबसे अधिक प्रधानमंत्री दिए हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु से लेकर वर्तमान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सांसद हैं। जब बात आती है प्रयागराज की तो आपको जानकर हैरानी होगी अकेले इस शहर ने अपनी झोली से देश को अबतक कुल 7 प्रधानमंत्री दिए हैं। प्रयागराज अवध क्षेत्र में आता है। देश की आजादी के बाद यह क्षेत्र दो भागों में बंट गया प्रयागराज और फूलपुर। जवाहरलाल नेहरु फूलपुर से चुनाव लड़कर सांसद बने और देश के पहले प्रधानमंत्री बने। नेहरु मूलत: प्रयागराज से थे। उनके पिता मोतीलाल नेहरु पेशे से वकील थे। प्रयागराज में स्थित आनंद भवन आज भी वहीं मौजुद है। जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु के बाद जब लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने वे भी प्रयागराज से संसद पहुंचे। आगे चलकर जवाहरलाल नेहरु की बेटी इंदिरा गांधी और पोते राजीव गांधी भी उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़कर देश के प्रधानमंत्री बने।

इन प्रधानमंत्रियों का भी रहा प्रयागराज से रिश्ता

देश के प्रधानमंत्री रहे वी पी सिंह यानि विश्‍वनाथ प्रताप सिंह भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र थे। इसी तरह चंद्रशेखर और गुलजारी लाल नन्दा ने भी यहीं से अपनी पढ़ाई की थी। ये दोनों भी आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बने। यही नहीं प्रयागराज लोकसभा सीट से बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्‍चन भी चुनाव लड़कर सांसद रह चुके हैं। इसी तरह समाजवादी नेता जनेश्‍वर मिश्र और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी भी यहां से सांसद रहे हैं।

किसके खाते में जाएगी प्रयागराज सीट?

प्रयागराज लोकसभा सीट पर फिलहाल BJP का कब्जा है। BJP नेता रीता बहुगुणा जोशी वर्तमान में यहां से सांसद हैं। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में SP का साथ छोड़कर श्‍यामाचरण गुप्‍ता ने BJP का दामन थामा और चुनावी मैदान में उतरे। श्‍यामाचरण गुप्‍ता ने SP के कुंवर रेवती रमण सिंह को हराकर धूल चटाई। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस से BJP में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी को टिकट मिला उन्होंने भी SP और कांग्रेस को हरा दिया। वर्तमान में BJP ने अबतक आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि इस बार SP और कांग्रेस इंडिया गठबंधन में जुटकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने उज्‍जवल रमण सिंह को मैदान में उतारा है। अब देखना यह है कि भाजपा यहां से किस चेहरे पर दांव लगाती है। क्या इस बार BJP प्रयागराज से हैट्रिक लगा पाती है कि नहीं ये भी देखना दिलचस्प होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...