back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indira Gandhi : कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी पर बोले जयशंकर, “यह दोनों देशों के रिश्तों के लिए..”

एस. जयशंकर ने कनाडा में भारत की पूर्व पीएम दिवंगत इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न की खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडा में भारत की पूर्व पीएम दिवंगत इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न की खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने गुरुवार को भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर विदेश मंत्रालय की स्पेशल ब्रीफिंग के बाद पत्रकोरों से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि इसमें एक बड़ा मुद्दा शामिल है। उन्होंने आगे कहा स्पष्ट रूप से, हमें यह समझ में नहीं आ रहा है कि वोट बैंक की राजनीति की आवश्यकताओं के अलावा कोई ऐसा क्यों करेगा…’

दोनों देशों के संबंधों के लिए अच्छा नहीं

एस. जयशंकर ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यह एक बड़ा अंतर्निहित मुद्दा है। उस स्थान के बारे में जो चरमपंथियों,अलगाववादियों, हिंसा की वकालत करने वाले लोगों को दिया जाता है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि यह दोनों देशों के संबंधों के लिए अच्छा नहीं है, कनाडा के लिए सही नहीं है।’

कांग्रेस ने की निंदा

कांग्रेस ने कनाडा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाते हुए कथित तौर पर झांकी निकाले जाने की घटना की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि भारत सरकार को यह मुद्दा कनाडा के सामने मजबूती से उठाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से यह अनुरोध किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान जंग पर राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री, कहा-हिंद महासागर में ईरान के 3 जहाज थे, एक को भारत ने दी शरण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...