फिरोजाबाद, 19 मई (हि.स.)। थाना मटसेना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को ट्रैक्टर के रौंदने से एक किशोर की मौत हो गई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लायी है। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव हलपुरा निवासी सूरज (16) पुत्र अतर सिंह बुधवार को गांव में ही सामान खरीदने जा रहा था। बताया जाता है कि उसी दौरान गांव आकलाबाद हसनपुर के समीप एक तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने किशोर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल




