back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: सपा नेता आजम खान के कई ठिकानों पर एकसाथ आयकर विभाग ने की छापेमारी, इन जगहों पर चल रही रेड

Azam Khan News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व काबीना मंत्री आजम खान के कई ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापा मारा है। यह छापेमारी अल जौहर ट्रस्ट को लेकर हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व काबीना मंत्री आजम खान के कई ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी अल जौहर ट्रस्ट को लेकर हो रही है। आयकर विभाग ने आजम खान के अलग-अलग शहरों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है। जिसमें रामपुर, लखनऊ, सहारनपुर,गाजियाबाद, सहारनपुर में छापेमारी की गई है।

रामपुर स्थित आवास पर मौजूद थे आजम खान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग द्वारा जारी छापेमारी के समय सपा नेता आजम खान अपने रामपुर स्थित आवास पर मौजूद थे। आयकर विभाग अपने इस छापेमारी में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट के खातों की जांच कर रही है। दरअसल, रामपुर में आज सुबह करीब 7 बजे से ही समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान के आवास पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी की करवाई की गई। आयकर विभाग की दर्जन भर गाड़ियों का काफिला आजम खान के घर के बाहर देखा जा सकता है।

आजम के करीबी पर भी हो रही कार्यवाही

आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर, लखनऊ, सहारनपुर, गाजियाबाद, मेरठ, सीतापुर सहित मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर एक साथ छापेमारी की। पुराने लखनऊ में आजम से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की कार्यवाही जारी है। यह छापेमारी आजम से संबंधित अल जौहर ट्रस्ट को लेकर हुई है। सुरक्षा बलों ने आजम खान के घर को चारों तरफ से घेर रखा है। किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

”सपा सरकार बनवाओ, 40,000 रुपये सालाना पाओ” यूपी विधानसभा चुनाव से पहले Akhilesh Yadav ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी विधानसभा की तैयारियां लगभग शुरु हो चुकी है। सभी पार्टियों ने अपनी अपनी जीत का दंभ भरते हुए कमर कस...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵