back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिन्दू समाज को जगाकर पुनः स्थापित होगा हिन्दू साम्राज्य : सुरेन्द्र सिंह

मेरठ, 23 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के प्रान्त प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज को जागृत करते हुए यह संदेश दिया कि अगर मन में विजय का भाव जागृत हो जाता है तो विजय सुनिश्चित है। अब फिर से हिन्दू समाज को जगाकर पुनः हिन्दू साम्राज्य स्थापित करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ महानगर द्वारा बुधवार ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को ‘हिन्दू साम्राज्य दिवस’ के रूप में मनाया गया। वर्ष 1674 में इसी तिथि पर मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। उस समय पूरा देश मुगलों का गुलाम था। ऐसे में छत्रपति शिवाजी महाराज ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज को जागृत करते हुए यह संदेश दिया कि अगर मन में विजय का भाव जागृत हो जाता है तो विजय सुनिश्चित है। शास्त्रीनगर की दुर्गा शाखा पर मुख्य अतिथि प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह द्वारा शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके समाज को उद्बोधन दिया गया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शिवाजी महाराज स्वराज के लिए लड़ रहे थे। शिवाजी महाराज ने समस्त हिन्दू राजाओं को जगाकर हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की। आज भी देश में वैसा ही वातावरण है। सरकार के संरक्षण में पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब में पुनः हिंसक घटनायें हो रही है। हिन्दुओं को पुनः धर्मांतरण करवाया जा रहा है। अतः आज हम पुनः शिवाजी महाराज का स्मरण करते हुए हिन्दू समाज को जगाना है। पुनः हिन्दू साम्राज्य स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि संघ समरसता के 06 उत्सव मनाता है। हिन्दू साम्राज्य दिवस भी उन्हीं 06 उत्सवों में से एक है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन एवं संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी ने विकट परिस्थितियों में हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की। उस समय हिन्दू समाज में निराशा का भाव था। समाज यह मान चुका था कि हिन्दू कभी राजा नहीं बनेगा। हिन्दू केवल नौकरी-चाकरी कर सकता है किन्तु राजा नहीं बन सकता। उन्होंने अपनी छोटी सी सेना से गुरिल्ला युद्ध के माध्यम से मुगल सेना को हराया, अफजल खां, शाहिस्ता खान जैसे आतंकी को मारा। उन्होंने अपने जीवन में 276 युद्ध लड़े, अधिकांश जीतकर यह वातावरण बनाया कि हिन्दू भी राज कर सकता है। शिवाजी महाराज स्वराज के लिए लड़ रहे हैं। शिवाजी महाराज ने समस्त हिन्दू राजाओ को जगाकर हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की। आज भी देश में वैसा ही वातावरण है। सरकार के संरक्षण में पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब में पुनः हिंसक घटनायें हो रही है। हिन्दुओं को पुनः धर्मांतरण करवाया जा रहा है। अतः आज हम पुनः शिवाजी महाराज का स्मरण करते हुए हिन्दू समाज को जगाना है। पुनः हिन्दू साम्राज्य स्थापित करना है। महानगर कार्यवाह अवनीश और प्रचार प्रमुख संजीव गर्ग ने बताया कि मेरठ महानगर में 125 स्थानों पर आॅनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महानगर की 200 बस्तियों से 4500 स्वयंसेवक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

मंदिर और कई चीजों में छूट: जानिए किस देश में हिंदुओं को मिलते हैं विशेष अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि मुस्लिम-बहुल देशों में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिलती।...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...