back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेटी से अश्लील हरकत करने वाला पिता गिरफ्तार

वाराणसी, 24 मई (हि.स.)। सारनाथ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिता अपनी ही सगी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस न उसे पंचकोशी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से दारानगर क्षेत्र का निवासी विकास यादव इन दिनों सोना तालाब पंचकोशी में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। विकास यादव पिछले कुछ दिनों से अपनी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। लड़की ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पत्नी ने विकास को फटकारा इसके बावजूद जब वह अपनी हरकतों से बाज नही आया। तब तंग आकर पत्नी ने सारनाथ पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज किया तो आरोपित विकास यादव घर से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पंचकोशी चौराहे से सोमवार की दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित विकास पुलिस अफसरों और पत्नी से माफी मांगता रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी इस हरकत को लेकर दया नहीं दिखायी। प्रभारी निरीक्षक भूपेश राय ने बताया कि आरोपित द्वारा अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकत करने की शिकायत उसकी पत्नी ने दी है। उसके आधार पर मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उसका आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा हैं। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...