back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, पढ़ें पूरी लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकार ने गुरुवार आधी रात को 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सरकार ने गुरुवार आधी रात को 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें 11 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। देर रात जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। उनमें कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार द्वितीय की तैनाती आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन में की गई है। उनकी जगह पर झांसी के उप पुलिस महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार को कानपुर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारयों का तबादला

वाराणसी के उप पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को झांसी रेंज का नया उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। बलिया के पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को उप पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ और बदायूं के पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह को वाराणसी रेंज का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए

लखनऊ में पुलिस अधीक्षक रेलवे में तैनात देवरंजन वर्मा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। काफी समय से यूपी एटीएस में तैनात अभिषेक सिंह को मुजफ्फरनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर में तैनात पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है। चित्रकूट की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला को बहराइच जिले की जिम्मेदारी मिली है। इधर पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत वर्मा को पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ,लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षको का तबादला हुआ

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल को रायबरेली की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्रावस्ती की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह को सिद्धार्थनगर में तैनात किया गया। कासगंज के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित को फिरोजाबाद, रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को बदायूं में तैनाती मिली है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में तैनात पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था अरुण कुमार सिंह को चित्रकूट का जिम्मेदारी सौंपी गई है। लीगल एंड पॉलिसी सेल में तैनात पुलिस अधीक्षक स्थापना घनश्याम को श्रावस्ती का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...