back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भय व लालच से ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत की कुर्सी हथियाने में जुटी भाजपा – अखिलेश

लखनऊ, 23 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार किया है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि जनता व लोकतंत्र का अपमान करने पर भाजपा तुली है। उन्होंने कहा कि जनता ने पंचायत चुनावों में भाजपा को हरा दिया तो अब धांधली से अपनी खोई गरिमा हासिल करना चाहती है। भय और लालच दिखाकर ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने का ख्वाब देख रही भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करने पर लगी हुई है। श्री यादव ने कहा कि हर जिले में प्रशासन द्वारा सपा के उम्मीदवारों पर भाजपा फर्जी मुकदमें करवाकर उन्हें डरा धमका रही है। जनता ने भी मन बना लिया है कि इस बार भाजपा को मनमानी नहीं करने देगी। राज्यपाल को भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए हस्तक्षेप करते हुए समुचित निर्देश देने चाहिए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों पर प्रलोभन एवं आंतक के जरिए भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए दबाव डाला जा रहा है। सपा समर्थकों के मकान ध्वस्त किए जा रहे हैं। माफिया बताकर जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। थाने पर बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। घरों पर दबिश डालकर परिवार की महिलाओं-बच्चों तक से अभद्रता की जा रही है। यह राजनीतिक एवं संवैधानिक मूल्यों की साख को बट्टा लगाना है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व में सत्ता का गुरूर छाया है। विपक्ष के प्रति द्वेषभाव है और अहंकार सिर पर चढ़कर बोल रहा है। भाजपा ने अपनी कुनीतियों से जनता को निराश कर दिया है। भाजपा को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में गरिमा जनादेश का सम्मान करने में होती है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵