– तीन से 16 अप्रैल तक छात्र ऑनलाइन भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म – संस्थागत के साथ भूतपूर्व छात्रों के भी भरे जाएंगे फार्म आगरा, 03 अप्रैल (हि.स.)। आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने शनिवार को स्नातक व परास्नातक छात्रों की मुख्य परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है। छात्र तीन अप्रैल से 16 अप्रैल तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर परीक्षा फार्म भर सकते हैं। इसमें संस्थागत परीक्षा के छात्रों के साथ भूतपूर्व परीक्षा के छात्र भी अपना फार्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय के नवीन यानी प्रथम वर्ष के छात्र विश्वविद्यालय की बेब रजिस्ट्रेशन संख्या से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरेंगे । वहीं स्नातक में द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र पूर्व में मिले अनुक्रमांक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म भरेंगे। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रदीप श्रीधर नहीं बताया कि नए साल की परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है। इसके लिए विश्वविद्यालय से संबंध सभी महाविद्यालयों को सूचना दे दी गई है। अभी परीक्षा फार्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीकांत




