dpl-company-helper-missing-case-filed-against-woman
dpl-company-helper-missing-case-filed-against-woman

डीबीएल कम्पनी का हेल्पर लापता, महिला पर मुकदमा दर्ज

महिला से मिलने बांदा से अदलहाट के दर्रा गांव आया था हेल्पर, भाई ने दी तहरीर मीरजापुर, 10 मई (हि.स.)। अदलहाट थाना क्षेत्र के दर्रा गांव स्थित डीबीएल कम्पनी में कार्यरत हेल्पर अचानक लापता हो गया। उसका मोबाइल बंद होने पर परिजन खोजबीन करने आए। न मिलने पर सोमवार को उसके भाई ने अदलहाट थाने में तहरीर दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है। बांदा जनपद के थाना पैलोनी के अमलोर गांव निवासी 21 वर्षीय अभिषेक उर्फ चित्रवीर अदलहाट थाना क्षेत्र के दर्रा गांव स्थित डीबीएल कम्पनी में काम करता था। उसके भाई का आरोप है कि कार्य के दौरान वह छुट्टी लेकर घर आया था। लगभग डेढ़ माह घर रहने के दौरान ग्राम दर्रा की एक युवती से मोबाइल पर अक्सर बात करता था। एक दिन उसका भाई अभिषेक बात कर रहा था, घर के लोगों ने महिला के बारे में पूछा तो बताया कि महिला से ड्यूटी के दौरान परिचित हुआ है। उसने बताया कि 13 अप्रैल को उसका भाई उक्त महिला से मिलने उसके गांव दर्रा आया था। गांव आने की सूचना अभिषेक ने अपने भाई को दिया था। बताया कि वह यहां लोगों से मिलकर 16 या 17 अप्रैल तक अपने घर पहुंचेगा। पर वह नहीं पहुंचा। परिजनों ने अभिषेक के नंबर पर फोन करके बात करने की कोशिश किया, लेकिन अभिषेक उर्फ चित्रवीर का मोबाइल बंद बता रहा था। इसके बाद परिवार के लोग अपने गांव पलौनी से अभिषेक को खोजने के लिए दर्रा गांव आए। खोजबीन में पता न चलने पर सोमवार को अभिषेक के भाई तरुण सिंह ने थाने में तहरीर दिया। इसके बाद पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार यादव ने बताया कि लापता युवक के भाई की तहरीर पर आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द युवक का पता लगाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in