-एमएसएमई संयुक्त निदेशक के साथ गूगल मीट पर लाइव संवाद वाराणसी, 13 जून (हि.स.)। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक एलबीएस यादव ने रविवार को कहा कि स्वरोजगार सृजन के लिए मंत्रालय के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। एमएसएमई संयुक्त निदेशक प्रबुद्ध जन काशी एवं प्रबोधिनी फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए युवकों की काउन्सलिग कर भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत स्वरोजगार सृजन का अवसर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई के अंतर्गत सेवा क्षेत्र और निर्माण क्षेत्र आते हैं। इन दोनों क्षेत्रों में कक्षा आठवीं उत्तीर्ण से लेकर बीटेक और एमटेक के लोग अपना रोजगार शुरू कर अन्य को भी लाभ पहुंचा सकते हैं। स्फूर्ति सहित कलस्टर योजना के तहत अनेकों योजनाएं संचालित हो रही हैं। जिसमें लोगों को 90 फीसद तक की सब्सिडी दी जाती है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कृषि वैज्ञानिक प्रो गुरुप्रसाद सिंह ने कृषि आधारित उद्योग के क्षेत्र में भी रोजगार की अपार संभावनाओं को बताया। वेबिनार में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा कई प्रांतों के लोग भी जुड़े। विषय प्रस्तावना विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ ने रखा। वेबिनार में मुख्य रूप से योगेश सिंह, मृत्युन्जय महादेव, डॉ वीरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ विकास राय, चंद्र प्रकाश मिश्रा, बृजेश पांण्डेय, डॉ प्रमथेस पांडेय ने विचार रखा। संचालन इंद्रेश कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजय सिंह गौतम ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश




