back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डाक्टर की सलाह : गुनगुना पानी पीने की आदत दिनचर्या में करें शामिल, सुबह-शाम नियमित भाप लें

-कोरोना काल में मानसिक रोगियों को लेकर खास सतर्क रहने की जरूरत, संतुलित आहार दे वाराणसी, 19 मई (हि.स.)। कोरोना संकट काल में लोगों को खुद के साथ घर परिवार और समाज को स्वस्थ रखना चुनौती बन गया है। कोरोना के संभावित तीसरी लहर से बच्चों, वृद्धों और मानसिक रोगियों के बचाने के लिए लोगों को भी गंभीर और सतर्क रहना होगा। बुधवार को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह ने इसको लेकर खास जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा दौर में मास्क पहनकर, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखकर और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहकर ही कोरोना से लड़ाई जीती जा सकती है। यह हकीकत है कि कोरोना संक्रमण पहले बढ़ा लेकिन अब घटना शुरू हो गयी है, लेकिन लोगों को इससे डरने कि नहीं, बल्कि सुरक्षित रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है । साथ ही मानसिक रूप से मजबूत रहना भी आवश्यक है। इसके साथ ही जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें, अन्य लोगों से कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें तथा अपने हाथों को समय-समय पर धोते रहें व सेनेटाइज भी करते रहें। शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में तैनात मनोचिकित्सक डॉ. रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान में परिजनों को बच्चों के साथ-साथ मानसिक रोगियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सेहत के बारे में भी सतर्क रहने की विशेष आवश्यकता है। आमतौर पर मानसिक रोगी और वरिष्ठ नागरिक इन बीमारियों से पीड़ित रहते हैं जैसे डर,घबराहट, तनाव ,उदासी, अनिद्रा इत्यादि। इसमें तनाव कोविड -19 के कारण काफी बढ़ा है, जिसमें परिवार की आर्थिक स्थिति, परिवार के साथ वाह्य भ्रमण, बच्चों का खेलना, स्कूल जाना भी प्रभावित हुआ है और बड़ों का वर्क फ्राम होम, कई कारण हैं। ऐसे में बच्चों की समस्याओं के साथ बुजुर्गों में माइग्रेन, पोस्ट ट्रामैटिक स्ट्रैस डिसआर्डर (पीटीएसडी), आब्सेसिव कंपल्सिव डिसआर्डर (ओसीडी) की समस्यायें बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि मानसिक रोगी और वरिष्ठजन अपना खान-पान संतुलित रखें और खाने में पौष्टिक चीजें ही खाएं। भोजन में हरी सब्जियों और मौसमी फलों को अवश्य शामिल करें। पानी पर्याप्त मात्रा में पियें, शरीर में पानी की कमी न होने पाये। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाये रखने के लिए सुबह के समय गुनगुना नींबू-पानी , घरेलू चीजों से तैयार घरेलू काढ़ा व रात में हल्दीयुक्त दूध जरूर लें। हर दिन कम से कम दो से तीन बार भाप लें। इसके साथ ही रोजाना सात से आठ घंटे की नींद अवश्य लें। संतुलित आहार के साथ-साथ लगातार योग तथा व्यायाम करते रहें। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इस दौरान स्वच्छता ही सबसे बड़ा सुरक्षा चक्र है क्योंकि किसी भी बीमारी से बचने का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है स्वच्छता का पालन करना। अगर कोविड-19 के लिए बनाई गई गाइड लाइन-शारीरिक दूरी, मास्क का प्रयोग और हांथों की सफाई का ईमानदारी से पालन करते रहेंगे तो हर संक्रमण से हम बचे रहेंगे और स्वस्थ्य भी रहेंगे। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि किसी भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं एवं जानकारी के लिए कोविड मानसिक स्वास्थ्य टोल फ्री हेल्प लाइन नं. 1800-599-0019, 08046110007 एवं 080-47116414 पर सम्पर्क करें। बचाव के लिए ये जरूरी गुनगुना पानी पियें, सुबह-शाम भाप लें, नींबू, संतरा तथा आँवला आदि का सेवन करें। यदि घर के किसी सदस्य को जुकाम या बुखार है तो उससे दूरी बनाकर रखें। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...