back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महायोजना 2031 को लेकर जीडीए में हुआ मंथन

गाजियाबाद,16 मार्च (हि.स.)। ग़ाज़ियाबाद महायोजना 2031 को वास्तविक रूप देने के लिए मंगलवार को जीडीए सभागार में सरकारी विभागों के बीच कई घंटे तक मंथन हुआ। बैठक में 2031 तक संभावित जनसंख्या व उसकी आवश्यकता ओं के मुताबिक महायोजना को तैयार करने के लिए सुझाव मांगे गए। इस बैठक में डीडीएफ कंसल्टेंट्स ने गाजियाबाद, लोनी व मोदीनगर महायोजना की वर्तमान वस्तुस्थिति जिसमे जनसँख्या का आंकलन, जरूरतों से अवगत कराया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जीडीए के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश ने आगामी 10 वर्षो तक सम्भावित जनसंख्या व आवश्यकताओं को लेकर जैसे ट्रांसपोर्ट नगर, बस स्टैंड, सीवेज ट्रीटमेंट प्लान आदि के लिए भूमि की आवश्यकता को लेकर यूपीएसआरटीसी, परिवहन विभाग,आवास विकास परिषद व अन्य सम्बन्धित विभागों से सुझाव मांगे। इस बैठक में जीडीए सचिव सन्तोष कुमार राय, यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह,यूपीएसआरटीसी के ए आरएम पीएसी समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मास्टरप्लान को लेकर और भी विस्तृत चर्चा हुई। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Elections 2025: बिहार में तीसरे मोर्चे का उदय! कई दलों ने मिलाया हाथ, बदले चुनावी समीकरण

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में तीसरे मोर्चे की एंट्री हो गई है। राज्‍य के विधानसभा...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵